शेयर बाजार में हल्की कमजोरी, RBI की पॉलिसी से पहले निवेशकों का सतर्क रुख

Rupa Kumari | December 5, 2025 | 11:54 AM IST

Samachar Post डेस्क, रांची: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ खुले। निवेशक RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के निर्णय का इंतज़ार कर रहे हैं, जिसकी घोषणा आज सुबह 10 बजे होगी। इसी वजह से शुरुआती कारोबार से ही बाजार में सतर्कता देखी गई।

सेंसेक्स और निफ्टी में धीमी शुरुआत

सेंसेक्स 79 अंक (0.09%) फिसलकर 85,187 पर खुला, निफ्टी 12 अंक (0.05%) की गिरावट के साथ 26,021 पर घरेलू और वैश्विक संकेतों की कमजोरी ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया। रिलायंस, टाटा स्टील, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, एयरटेल और टाइटन जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट से प्रमुख सूचकांक दबाव में आए।

यह भी पढ़ें: इंडिगो की उड़ानों में भारी अव्यवस्था: दो दिनों में सैकड़ों फ्लाइटें रद्द, DGCA ने लगाई कड़ी फटकार

कुछ शेयरों में मजबूती

इसके बावजूद BEL, ईटर्नल, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, इन्फोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयरों ने सकारात्मक शुरुआत की और टॉप गेनर्स में शामिल रहे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में कमजोरी

ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में रहा, निफ्टी मिडकैप 0.07% टूटा, निफ्टी स्मॉलकैप 0.30% गिरा यह संकेत है कि छोटे और मध्यम शेयरों पर बिकवाली ज्यादा रही।

सेक्टोरल मूवमेंट

  • फार्मा और मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा कमजोर रहे दोनों 0.3% गिरावट में
  • रियल एस्टेट सेक्टर ने रफ्तार पकड़ी, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.28% ऊपर

रुपये में सुधार, अब नजर RBI पर

मुद्रा बाजार में रुपये ने गुरुवार को बढ़त दर्ज की। यह 90.42 के निचले स्तर से उछलकर 89.97 पर बंद हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि RBI गवर्नर की आज की टिप्पणियां रुपये की अल्पकालिक दिशा तय कर सकती हैं।

Share this news

संबंधित खबरें