जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की पोशाक पहन रहा था 5 साल का आर्यन, माला का मोती सांस की नली में फंसा; मौत

Samachar Post डेस्क,बिहार : बिहार के रोहतास जिले में जन्माष्टमी के दिन एक दर्दनाक हादसे में 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। भगीरथा गांव में विमलेश यादव का बेटा आर्यन कुमार जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में तैयार हो रहा था। इसी दौरान उसने माला का एक मोती मुंह में डाल लिया। मोती निगलने के बाद सांस की नली में फंस गया, जिससे बच्चे को सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी।

यह भी पढ़ें : शिक्षक दिवस पर CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, बोले- AI और नई तकनीक से आधुनिक होगी शिक्षा व्यवस्था

सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल ले गए परिजन

बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तत्काल कोचस स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्चे की सांस की नली में फंसे मोती को निकालने की कोशिश की, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। इलाज के दौरान आर्यन की हालत लगातार बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। डॉक्टर अजीत कुमार के अनुसार, मोती सांस की नली में फंस गया था। इसके कारण बच्चे को सांस लेने में गंभीर परेशानी हुई। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। आर्यन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता भी सदमे में बेहोश हो गए। जन्माष्टमी के लिए जिस घर में खुशी का माहौल था, वहां अचानक मातम पसर गया।

पूरे गांव में शोक का माहौल

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई। बच्चे की मौत से पूरे भगीरथा गांव में शोक का माहौल है। आसपास के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। इस तरह की घटनाओं में छोटे बच्चों के मुंह में सिक्के, मोती, खिलौनों के छोटे हिस्से या अन्य छोटी वस्तुएं डालने का खतरा रहता है। ऐसी वस्तु सांस की नली में फंसने पर स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है। इसलिए छोटे बच्चों को ऐसी वस्तुओं से दूर रखना और उनकी निगरानी करना जरूरी है।

Share this news

संबंधित खबरें