रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Rupa Kumari | June 6, 2026

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को रांची पहुंचे, जहां उनके आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक उत्साह का माहौल देखने को मिला। रांची एयरपोर्ट पहुंचते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू  समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, गाजे-बाजे और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। एयरपोर्ट परिसर में सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी हुई थी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

पार्टी कार्यालय की बैठक में हुए शामिल

एयरपोर्ट से निकलने के बाद नितिन नबीन सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में प्रदेश संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रांची प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिरसा चौक पहुंचकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा उन्होंने कर्पूरी ठाकुर और कैलाशपति मिश्र  की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

यह भी पढ़ें: BREAKING: राज्यसभा चुनाव के लिए झामुमो ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार

संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद जैसे विषयों पर चर्चा की जा सकती है। नितिन नबीन के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें