राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को भी खुली रहेंगी विधानसभा की सभी शाखाएं

Rupa Kumari | June 5, 2026 | 05:00 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विधानसभा सचिवालय ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था की है। चुनाव संबंधी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 6 जून (शनिवार) को भी झारखंड विधानसभा की सभी प्रमुख शाखाएं सामान्य कार्यदिवस की तरह खुली रहेंगी। झारखंड विधानसभा सचिवालय के उप सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तिथि 1 जून 2026 और नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून 2026 के बीच पड़ने वाले प्रथम शनिवार को कार्यालय खुला रखने का निर्णय लिया गया है। आदेश के मुताबिक विधानसभा परिसर स्थित विभिन्न शाखाएं शनिवार को नियमित रूप से कार्य करेंगी। इनमें सचिवीय कार्यालय, स्थापना शाखा, कार्मिक शाखा, प्रेषण शाखा, टंकण शाखा, मार्शल शाखा, अवधायक शाखा, लेखन सामग्री शाखा, ऑनलाइन शाखा तथा भोजशाला शामिल हैं।

नामांकन प्रक्रिया को लेकर तैयारी

राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामांकन, दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य प्रशासनिक कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। विधानसभा सचिवालय ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शनिवार को भी नियमित रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में कैसे हार सकता है ज्यादा प्रथम वरीयता वोट पाने वाला उम्मीदवार?

8 जून तक दाखिल किए जाएंगे नामांकन

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में विधानसभा सचिवालय चुनाव से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए विशेष सतर्कता बरत रहा है। राज्यसभा चुनाव को देखते हुए विधानसभा की सभी शाखाओं को कार्यशील रखने का यह निर्णय चुनावी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें