Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद झारखंड का यह उनका पहला दौरा है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन सुबह 11 बजे रांची पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों ने व्यापक तैयारियां की हैं।
झारखंड से रहा है पुराना जुड़ाव
नितिन नवीन का झारखंड से पुराना संबंध रहा है। उनका जन्म और प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा झारखंड में ही हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उनके राज्य आगमन को भाजपा संगठन विशेष महत्व दे रहा है। दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वागत कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद JPSC ने जारी किया सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम
स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश
भाजपा नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल है। राजधानी रांची में कई स्थानों पर स्वागत द्वार, पार्टी के झंडे और बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, दो दिवसीय दौरे के दौरान नितिन नवीन संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी संवाद करेंगे। उनके दौरे को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।