Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला: सरायकेला जिले के कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह और सपारूम गांव के जंगल में एक जंगली हाथी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हाथी की मौत हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है। जंगल में शव दिखने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर तिरुलडीह थाना पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।
लटकते बिजली तार बने खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हाथियों का झुंड घूम रहा था। जंगल से गुजरने वाले खुले और लटकते बिजली के तार वन्यजीवों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। आशंका है कि इसी कारण हाथी करंट की चपेट में आ गया।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान: CM पद छोड़ने से ममता बनर्जी का इनकार, महेश जेठमलानी का हमला
पोस्टमार्टम से होगा खुलासा
वन विभाग ने हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण की पुष्टि हो सकेगी। अधिकारियों ने साफ किया है कि अगर किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएफओ सबा आलम अंसारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।