Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र स्थित रेडमा ओवरब्रिज पर रविवार अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी आनंद कुमार और मिंशु कुमार के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने की है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक लेस्लीगंज में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते वक्त रेडमा ओवरब्रिज पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई।
यह भी पढ़ें :अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना की खबर मिलते ही परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए। परिवार में मातम पसरा है और इलाके में शोक का माहौल है।
Reporter | Samachar Post