पलामू में दिल दहला देने वाली वारदात : 4.5 साल की मासूम से दुष्कर्म, 68 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Rupa Kumari | May 14, 2026 | 05:27 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू में दिल दहला देने वाली वारदात : 4.5 साल की मासूम से दुष्कर्म, 68 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार के हरिहरगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ 68 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया।

टॉफी का लालच देकर बच्ची को बुलाया गया

जानकारी के अनुसार आरोपी बिदिया साव बच्ची के घर के पास ही रहता है। आरोप है कि 30 अप्रैल को उसने मासूम को टॉफी देने का लालच देकर अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय बच्ची डर के कारण किसी को कुछ नहीं बता सकी। बताया गया कि गुरुवार को आरोपी ने फिर से बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने घर बुलाने की कोशिश की। इस बार बच्ची डर गई और सीधे अपनी मां को पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: रांची में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, MLA और मेयर ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, सड़क जाम

बच्ची की बात सुनते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध में एनएच-139 को कुछ देर के लिए जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित रहा। बाद में थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Share this news

संबंधित खबरें