Samachar Post डेस्क, रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी फिर बने सबसे बड़े टैक्सपेयर, कई वर्षों से दे रहे सबसे ज्यादा आयकर एक बार फिर झारखंड और बिहार क्षेत्र के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकरदाता बन गए हैं।आयकर विभाग ने गोपनीयता नियमों का हवाला देते हुए यह नहीं बताया कि उन्होंने इस बार कुल कितना टैक्स जमा किया है, लेकिन विभागीय सूत्रों के अनुसार वह लगातार कई वर्षों से सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वालों में शामिल हैं।
क्रिकेट, विज्ञापन और बिजनेस से होती है बड़ी कमाई
रांची निवासी धौनी क्रिकेट, आईपीएल, विज्ञापन, बिजनेस निवेश और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से बड़ी आय अर्जित करते हैं। यही वजह है कि वह लंबे समय से झारखंड-बिहार रीजन के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सपेयर बने हुए हैं। धौनी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी अक्सर चर्चा में रहता है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया था कि इंडिया-ए टीम के दौरान धौनी उनके रूममेट थे। उस समय धौनी ने कहा था कि वह 30 लाख रुपये कमाकर रांची में बस जाना चाहते हैं। आज धौनी रांची में ही रहते हैं, लेकिन उनकी कुल कमाई अब हजारों करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़ें: छपरा-सीवान एनएच पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, कई घायल
विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल
महेंद्र सिंह धौनी को विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। वह दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने ICC की तीनों बड़ी ट्रॉफियां जीती हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी वर्ल्ड टी20 2007 जीता, 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
IPL में भी शानदार रिकॉर्ड
धौनी सीएसके के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 5 बार आईपीएल खिताब और 2 बार चैंपियंस लीग ट्रॉफी जीती। उन्होंने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, जबकि 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। उनकी कप्तानी में ही भारतीय टेस्ट टीम पहली बार दुनिया की नंबर-1 टीम बनी थी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।