ऑपरेशन ड्रैगन-228: लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन, JJMP के 2 उग्रवादी गिरफ्तार

Rupa Kumari | May 6, 2026 | 12:42 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार: लातेहार जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मनिका थाना क्षेत्र के कुरुमखेता जंगल में चलाए गए स्पेशल ऑपरेशन “ड्रैगन-228” के दौरान प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान मनोज लोहरा (पलामू, पांकी थाना क्षेत्र), महादेव सिंह (लातेहार, सिमरियाटांड) दोनों संगठन के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। हालांकि, कुख्यात उग्रवादी शंकर राम जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गुप्त सूचना पर चला ऑपरेशन

एसपी कुमार गौरव  के अनुसार, 4 मई को सूचना मिली थी कि उग्रवादी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं। इसके बाद “ऑपरेशन ड्रैगन-228” शुरू किया गया। मनिका और छिपादोहर थाना पुलिस, सैट टीम और जिला बल के जवानों ने संयुक्त रूप से जंगल में सर्च अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें: धनबाद का कुख्यात प्रिंस खान पाकिस्तान में! डंकी रूट से फरारी, पूछताछ में ‘मेजर’ का बड़ा खुलासा

भारी मात्रा में हथियार बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उग्रवादियों के पास और जंगल में छिपाकर रखे गए हथियारों को बरामद किया 1 AK-47 राइफल, 2 SLR राइफल, 9 मैगजीन, 318 जिंदा गोलियां, 2 वॉकीटॉकी, 2 वाई-फाई राउटर, 5 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड पुलिस का मानना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी घटना के लिए किया जाना था। बरामद मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है, ताकि संगठन के नेटवर्क और संपर्कों का पता लगाया जा सके।

फरार उग्रवादियों की तलाश जारी

इस मामले में मनिका थाना में केस दर्ज कर लिया गया है और आर्म्स एक्ट व सीएलए एक्ट के तहत जांच चल रही है। एसपी ने बताया कि फरार उग्रवादी शंकर राम और उसके साथियों की तलाश में लगातार जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नक्सली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें