Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने प्रारंभिक परीक्षा (PT) की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा अब 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली और दूसरी शिफ्ट में अलग-अलग समय पर परीक्षा ली जाएगी, जिससे परीक्षा केंद्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें :कोडरमा रेलवे स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं, मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डीआरएम संग की समीक्षा बैठक
तैयारी में जुटा आयोग और प्रशासन
परीक्षा को लेकर झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन और प्रशासन दोनों स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
चयन प्रक्रिया का पहला चरण
JPSC की PT परीक्षा राज्य प्रशासनिक सेवाओं में चयन की प्रक्रिया का पहला चरण होती है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आगे मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू के लिए पात्र होते हैं।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे। साथ ही आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
Reporter | Samachar Post