जामताड़ा में मानवता की मिसाल: 16 मई से शुरू होगा ‘रोटी बैंक’, अब कोई भूखा नहीं सोएगा

Rupa Kumari | May 4, 2026 | 12:37 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा: जामताड़ा में युवाओं और समाजसेवियों की पहल से ‘रोटी बैंक’ शुरू होने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य शहर के जरूरतमंद और असहाय लोगों को रात का भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। ‘रोटी बैंक’ के तहत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाकर गरीबों को भोजन कराया जाएगा। इस पहल को जमीन पर उतारने के लिए शहर के गांधी मैदान में समाजसेवियों की बैठक हुई, जिसमें योजना को अंतिम रूप दिया गया।

16 मई से सेवा की शुरुआत

बैठक में तय किया गया कि 16 मई को अमावस्या के दिन स्टेशन रोड स्थित काली मंदिर के पास से इस अभियान की शुरुआत होगी। पहले दिन खिचड़ी का वितरण किया जाएगा, इसके बाद रोजाना रोटी-सब्जी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे, TMC पीछे

बिना राजनीति, सबकी बराबर भागीदारी

इस संगठन की खास बात यह है कि यह पूरी तरह गैर-राजनीतिक रहेगा। इसमें कोई पद नहीं होगा और सभी सदस्य समान रूप से भागीदारी निभाएंगे। खाते का संचालन प्रशांत कुमार, मनीष कुमार उर्फ बबलू और एक अन्य सदस्य के संयुक्त नाम से किया जाएगा। लोग अपने जन्मदिन या खास मौकों पर एक दिन के भोजन का खर्च उठाकर इस अभियान में योगदान दे सकते हैं। दानदाताओं के नाम सार्वजनिक रूप से घोषित किए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

रोजाना कम से कम 20 लोगों को मिलेगा भोजन

समिति ने लक्ष्य रखा है कि प्रतिदिन कम से कम 20 जरूरतमंदों को भोजन कराया जाएगा। युवाओं ने शहरवासियों से इस नेक पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Share this news

संबंधित खबरें