Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद: धनबाद समेत झारखंड और आसपास के राज्यों के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने जून के दूसरे सप्ताह में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है। इसका असर झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर पड़ सकता है। गर्मी की छुट्टियों के बीच ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है, क्योंकि इनमें कई ट्रेनें ऐसी हैं जिनमें टिकट महीनों पहले ही फुल हो जाते हैं।
क्यों रद्द की गईं ट्रेनें?
रेलवे के अनुसार, बिलासपुर-चंपा रेलखंड के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके अलावा तीसरी और चौथी रेल लाइन के लिए ऑटो सिग्नलिंग का काम भी होना है। इसी वजह से इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। इनमें कई ट्रेनें रांची और धनबाद होकर गुजरती हैं, जिससे झारखंड के यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामला: बीएड परीक्षा देकर आरोपी उतम कुमार ने किया सरेंडर
इन तारीखों में रद्द रहेंगी ट्रेनें
- 17321 वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस — 12 जून
- 17322 जसीडीह–वास्को द गामा एक्सप्रेस — 15 जून
- 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस — 13 जून
- 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस — 15 जून
- 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस — 11 जून
- 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस — 14 जून
- 17007 चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस — 9 और 13 जून
- 17008 दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस — 12 और 16 जून
- 22358 गया–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस — 10 जून
- 22357 लोकमान्य तिलक–गया एक्सप्रेस — 12 जून
- 13287 दुर्ग–आरा एक्सप्रेस — 12 से 16 जून तक
- 13288 आरा–दुर्ग एक्सप्रेस — 10 से 14 जून तक
यात्रियों को अभी से विकल्प तलाशने की सलाह
रेलवे की घोषणा के बाद उन यात्रियों की चिंता बढ़ गई है जिन्होंने पहले से टिकट बुक करा रखी है। छुट्टियों के मौसम में वैकल्पिक ट्रेन में सीट मिलना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने सफर का दूसरा विकल्प तैयार कर लें।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।