मोबाइल में खोए 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौत, दुमका में दर्दनाक हादसा

Meenu | May 5, 2026 | 03:34 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,दुमका :दुमका के दुमका-रामपुरहाट रेलखंड पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के अंबाजोड़ा स्टेशन के पास मोबाइल चलाते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र मोबाइल देखने में इतना व्यस्त था कि उसे ट्रेन की आवाज और हॉर्न तक सुनाई नहीं दिया। कुछ ही क्षणों में वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :बंगाल में भाजपा की जीत पर सियासत गरम, रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल; ममता बनर्जी को बताया ‘झांसी की रानी’

मृतक की पहचान प्रभु राय के रूप में

मृतक छात्र की पहचान प्रभु राय के रूप में हुई है, जो स्थानीय हाई स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, वह रोज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकलता था, लेकिन इस बार वह मोबाइल देखते हुए रेलवे ट्रैक की ओर चला गया।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता शिवपूजन राय और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि मोबाइल की लत इतनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाएगी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी Amit Lakra के नेतृत्व में टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

संबंधित खबरें