Samachar Post रिपोर्टर, पश्चिम बंगाल : विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी अपनी बड़ी जीत का जश्न मना रही है, वहीं विपक्षी दलों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर चुनाव परिणामों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जीत के लिए “हेराफेरी” और “धांधली” का सहारा लिया गया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को “आज के दौर की झांसी की रानी” बताते हुए कहा कि एक अकेली महिला ने पूरे सिस्टम को चुनौती दी। रोहिणी आचार्य ने अपने बयान में कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक हार नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने इसे भविष्य की रणनीति के लिए एक सीख भी बताया।
यह भी पढ़ें:पलामू में मुखिया सम्मेलन, पंचायत सशक्तिकरण और विकास पर जोर
चुनाव परिणामों की चर्चा
4 मई को आए चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 81 सीटें मिलीं। अन्य दलों में कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी को 2-2 सीटें, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट को 1-1 सीट मिली। इन नतीजों के बाद जहां एक ओर सत्ताधारी गठबंधन उत्साहित है, वहीं विपक्ष चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा कर रहा है, जिससे सियासी बहस और तेज हो गई है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।