Samachar Post डेस्क, रांची: गुवाहाटी असम विधानसभा चुनाव 2026 में झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की प्रमुख उम्मीदवार प्रीति रेखा बारला चुनाव हार गई हैं। झामुमो ने इस चुनाव में कुल 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। पार्टी की ओर से हेमंत सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन समेत कई नेताओं ने असम में सक्रिय प्रचार किया।
आदिवासी मुद्दों पर केंद्रित था प्रचार
झामुमो ने अपने चुनाव अभियान में चाय बागान क्षेत्रों में काम करने वाले झारखंड मूल के संताल और अन्य आदिवासी समुदायों के अधिकारों को प्रमुख मुद्दा बनाया। पार्टी ने दावा किया था कि वह राज्य की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।
यह भी पढ़ें: Election Result 2026: बंगाल में भाजपा बहुमत के पार, असम में भी बढ़त; तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर
नतीजों में नहीं दिखा असर
हालांकि, शुरुआती रुझानों और नतीजों में झामुमो को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। अधिकांश सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार पीछे रहे और जीत हासिल नहीं कर सके। राज्य में भारतीय जनता पार्टी और अन्य क्षेत्रीय दलों का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है, जिससे झामुमो को जगह बनाने में मुश्किल हुई। कुल मिलाकर, असम चुनाव 2026 में झामुमो की रणनीति और प्रचार के बावजूद पार्टी को खास सफलता नहीं मिल पाई।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।