Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 25 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें धनबाद, हावड़ा, दुर्गापुर और आसनसोल जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इससे यात्रियों को चंडीगढ़, उदयपुर, साबरमती, वलसाड और बीकानेर जैसे शहरों तक सीधी सुविधा मिलेगी। इन ट्रेनों का परिचालन 24 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच अलग-अलग तिथियों पर किया जाएगा। रेलवे के इस फैसले से खासकर गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के दौरान यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। धनबाद होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों से स्थानीय यात्रियों को भी लंबी दूरी की यात्रा में सीधा लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: ऑफिस से गायब मिले अधिकारी, गढ़वा डीसी ने मांगा जवाब; औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर
इन स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
- 09715 खातीपुरा–हावड़ा स्पेशल – 24 अप्रैल
- 04516 चंडीगढ़–हावड़ा स्पेशल – 25 अप्रैल
- 04515 हावड़ा–चंडीगढ़ स्पेशल – 27 अप्रैल
- 09603 मदार–हावड़ा स्पेशल – 28 अप्रैल
- 09604 हावड़ा–मदार स्पेशल – 29 अप्रैल
- 09623 उदयपुर–आसनसोल स्पेशल – 28 अप्रैल
- 09624 आसनसोल–उदयपुर स्पेशल – 30 अप्रैल
- 09079 वलसाड–दुर्गापुर स्पेशल – 26 अप्रैल
- 09080 दुर्गापुर–वलसाड स्पेशल – 24 व 28 अप्रैल
- 09173 उधना–दुर्गापुर स्पेशल – 25 अप्रैल
- 09174 दुर्गापुर–उधना स्पेशल – 26 अप्रैल
- 09179 उधना–दुर्गापुर स्पेशल – 27 अप्रैल
- 09180 दुर्गापुर–उधना स्पेशल – 29 अप्रैल
- 09421 साबरमती–दुर्गापुर स्पेशल – 26 अप्रैल
- 09422 दुर्गापुर–साबरमती स्पेशल – 28 अप्रैल
- 09702 हावड़ा–खातीपुरा स्पेशल – 25 अप्रैल
- 04701 बीकानेर–कोलकाता स्पेशल – 28 अप्रैल
- 09143 वलसाड–दुर्गापुर स्पेशल – 25 अप्रैल
- 09144 दुर्गापुर–वलसाड स्पेशल – 27 अप्रैल
- 09175 उधना–दुर्गापुर स्पेशल – 26 व 27 अप्रैल
- 09176 दुर्गापुर–उधना स्पेशल – 27 व 28 अप्रैल
- 09413 साबरमती–दुर्गापुर स्पेशल – 24 अप्रैल
- 09414 दुर्गापुर–साबरमती स्पेशल – 26 अप्रैल
- 09531 भावनगर–हावड़ा स्पेशल – 27 अप्रैल
- 09532 हावड़ा–भावनगर स्पेशल – 30 अप्रैल
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की तिथि और समय की जानकारी जरूर जांच लें। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।