Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह: गिरिडीह जिले के मोमिन सोसाइटी करहरबारी चौरासी पंचायत का आम इंटेखाबी कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एकजुटता और भाईचारे का परिचय देते हुए नए नेतृत्व का स्वागत किया।
सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नए नेतृत्व को मिला समर्थन
इंटेखाब की प्रक्रिया तैयब हुसैन फरीदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उनके मार्गदर्शन में चुनाव सुव्यवस्थित ढंग से कराया गया। सर्वसम्मति से अताउर्रहमान को सदर (अध्यक्ष) और मनीर आलम को सचिव पद के लिए निर्विरोध चुना गया। दोनों के चयन पर उपस्थित लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
यह भी पढ़ें: हटिया स्टेशन पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 3 नाबालिगों को RPF ने बचाया
मुख्य अतिथि ने शिक्षा और एकता पर दिया जोर
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर-ए-आला युसूफ अंसारी मौजूद रहे। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास, शिक्षा और आपसी एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोमिन सोसाइटी समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, यदि सभी लोग मिलकर कार्य करें। नई कमिटी में नूर अहमद, साबिर अंसारी, नेजाम अंसारी, शमशेर अंसारी, मुमताज़ अंसारी, मुस्तकीम अंसारी सहित कुल 12 सदस्यों को शामिल किया गया है। ये सदस्य समाज के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
ईमानदारी से कार्य करने का भरोसा
कार्यक्रम में युसूफ अंसारी, चाँद रशीद, मास्टर अख्तर, अनवर अंसारी, हाजी तय्यब अंसारी और पूर्व वार्ड पार्षद सिराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के हित में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।