Samachar Post डेस्क, रांची: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 2026 (सेशन-1 और सेशन-2) का संयुक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस बार देशभर से 16,04,854 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 26 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉप प्रदर्शन किया। 100 पर्सेंटाइल पाने वालों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 5-5 छात्रों ने जगह बनाई। वहीं राजस्थान के 4 छात्रों ने भी शीर्ष स्थान हासिल किया। इस बार भी दक्षिण भारत के छात्रों का प्रदर्शन मजबूत रहा।
रांची की वैष्णवी बनीं झारखंड टॉपर
झारखंड में वैष्णवी कुमारी ने 99.977 पर्सेंटाइल के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया। उनकी ऑल इंडिया रैंक 426 रही। खास बात यह रही कि उन्होंने सेशन-2 की परीक्षा नहीं दी, फिर भी शानदार प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें: ‘परीक्षा या मजाक?’ जेपीएससी की कार्यप्रणाली पर देवेंद्र नाथ महतो ने उठाए सवाल, जांच की मांग
झारखंड के टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्र
राज्य के अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया,
- मुकुल महतो (जमशेदपुर) – 99.965 (AIR 620)
- देवेश अग्रवाल (रांची) – 99.96
- तनमय तनय (धनबाद) – 99.94
- सार्थक कुमार (जमशेदपुर) – 99.92
- रूद्रनील सिन्हा (धनबाद) – 99.90
- तनीष कुमार (जमशेदपुर) – 99.792
- अयान कुमार (जमशेदपुर) – 99.74
- अभिनव कुमार (धनबाद) – 99.73
- युवराज प्रीत (धनबाद) – 99.62
- करण यादव (जमशेदपुर) – 99.60
कटऑफ और क्वालिफाइड उम्मीदवार
इस परीक्षा में कुल 2,50,182 छात्र योग्य घोषित किए गए। श्रेणीवार कटऑफ इस प्रकार रही,
- सामान्य वर्ग: 93.41 पर्सेंटाइल (96,873 छात्र)
- EWS: 82.41 पर्सेंटाइल (25,009 छात्र)
- OBC: 80.92 पर्सेंटाइल (67,597 छात्र)
- SC: 63.91 पर्सेंटाइल (37,522 छात्र)
- ST: 52.01 पर्सेंटाइल (18,790 छात्र)
- PwD: 0.0023 पर्सेंटाइल (4,391 छात्र)
इस बार 16 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों में केवल 26 छात्रों का 100 पर्सेंटाइल हासिल करना परीक्षा के कठिन स्तर और कड़े मुकाबले को दर्शाता है। झारखंड के छात्रों के प्रदर्शन ने भी राज्य का मान बढ़ाया है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।