Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा: जामताड़ा थाना क्षेत्र के राजपल्ली मोहल्ले में देर रात चोरों ने एक बैंक कर्मी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार पीड़ित प्रदीप चौबे भारतीय स्टेट बैंक की बोदमा शाखा में क्लर्क हैं। वह परिवार के साथ राजपल्ली स्थित किराए के मकान में रहते हैं। वारदात के वक्त पूरा परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था। इसी दौरान चोर खिड़की तोड़कर घर में घुस गए।
अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात उड़ाए
सुबह जब प्रदीप चौबे ने बगल के कमरे का दरवाजा खोला तो सामान बिखरा पड़ा मिला। गोदरेज अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने दो सोने की अंगूठी, दो सोने की बाली अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
यह भी पढ़ें:रांची में ज्वैलरी शॉप में लूट, 1 किलो चांदी और 20 हजार नकद लेकर फरार हुए बदमाश
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। रिहायशी इलाके और प्रशासनिक अधिकारी के मकान में हुई चोरी से स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में डर का माहौल है और पुलिस जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।