हजारीबाग की शाही शादी में पहुंचे गोविंदा, संगीत समारोह में लगाए ठुमके

Rupa Kumari | April 20, 2026 | 02:42 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग: शहर में आयोजित एक भव्य शादी समारोह इन दिनों चर्चा में है। उद्यमी नवल किशोर सिंह के बेटे ऋषभ सिंह और निधि सिंह की शादी को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। 20 अप्रैल को होने वाली इस शाही शादी से पहले आयोजित संगीत समारोह ने कार्यक्रम की रौनक और बढ़ा दी।

संगीत समारोह में दिखा फिल्मी अंदाज

19 अप्रैल की रात आयोजित संगीत कार्यक्रम में रोशनी, शानदार सजावट और म्यूजिक के बीच माहौल किसी बड़े फिल्मी इवेंट जैसा नजर आया। मेहमानों की मौजूदगी और भव्य मंच ने समारोह को खास बना दिया। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा रहे। उन्होंने अपने सुपरहिट गानों पर डांस कर माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, पूरा पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा और लोग झूमने लगे।

यह भी पढ़ें: नेतरहाट स्कूल मामले में हाईकोर्ट सख्त, प्रशासनिक अधिकारी पर ₹25 हजार का जुर्माना

दूल्हे के साथ स्टेज पर डांस

गोविंदा ने दूल्हे ऋषभ सिंह को भी मंच पर बुलाया और उनके साथ डांस किया। दोनों की मस्ती और तालमेल ने समारोह को यादगार बना दिया। मेहमानों ने इस पल को कैमरों में कैद किया और कार्यक्रम का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

गोविंदा ने कही खास बात

कार्यक्रम के दौरान गोविंदा ने कहा कि वे आमतौर पर निजी शादियों में परफॉर्म नहीं करते, लेकिन इस आयोजन का माहौल और लोगों का उत्साह देखकर उन्होंने इसमें शामिल होने का फैसला किया। यह शाही शादी और संगीत समारोह अब पूरे हजारीबाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे ग्लैमर, परंपरा और आधुनिकता के शानदार मेल के रूप में देख रहे हैं।

Share this news

संबंधित खबरें