वोट डालने की होड़: दिल्ली से बंगाल जाने वाली ट्रेनें फुल, स्टेशन पर उमड़ी भीड़

Meenu | April 21, 2026 | 03:58 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची :न दुर्गा पूजा, न कोई बड़ा त्योहार फिर भी नई दिल्ली से पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। वजह है 23 अप्रैल को होने वाला मतदान, जिसके लिए लोग बड़ी संख्या में अपने घर लौट रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के रेलवे स्टेशनों पर इन दिनों असामान्य भीड़ देखने को मिल रही है। नौकरीपेशा लोग, छात्र और मजदूर हर वर्ग के लोग अपने वोट का अधिकार इस्तेमाल करने के लिए जल्द से जल्द घर पहुंचना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें :गिरिडीह के डांडीघुटु में जल संकट गहराया, गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण; आंदोलन की चेतावनी

“वोट नहीं छूटना चाहिए” की चिंता

यात्रियों में इस बात को लेकर साफ चिंता दिख रही है कि यदि वे समय पर नहीं पहुंचे, तो मतदान का मौका चूक सकते हैं। यही वजह है कि लोग अपने काम-काज छोड़कर अचानक यात्रा पर निकल पड़े हैं। भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसके बावजूद ट्रेनों में जगह मिलना मुश्किल हो रहा है और ज्यादातर ट्रेनें पूरी तरह भरी हुई हैं।

लोकतंत्र के प्रति बढ़ी जागरूकता

यह दृश्य साफ दिखाता है कि लोगों में मतदान को लेकर जागरूकता पहले से काफी बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोग अपने नागरिक अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लोगों में उत्साह और भागीदारी भी बढ़ती जा रही है। ट्रेनों में उमड़ती भीड़ इस बात का संकेत है कि लोकतंत्र के इस पर्व को लोग गंभीरता से ले रहे हैं।

Share this news

संबंधित खबरें