Samachar Post डेस्क, बिहार: जिले में गुरुवार तड़के एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई है, जो कन्या विद्यालय फरहदा में कार्यरत थे। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शौच के लिए निकले थे घर से बाहर
परिजनों के अनुसार नीरज कुमार रोज की तरह सुबह करीब 4 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहां नीरज कुमार जमीन पर पड़े मिले। शरीर पर दो गोली लगने के निशान पाए गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी प्रमीला देवी ने बताया कि नाली को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था। पुलिस इस एंगल को भी जांच में शामिल कर रही है। हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें: जामताड़ा के बेलटांड़ गांव में पहुंचे बिजली के खंभे, दशकों का अंधेरा होगा दूर
फॉरेंसिक जांच, आरोपियों की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।