जमशेदपुर के XLRI को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात ई-मेल से मचा हड़कंप

Rupa Kumari | March 10, 2026 | 05:07 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : शहर के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान XLRI को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। संस्थान को यह धमकी एक अज्ञात ई-मेल के जरिए भेजी गई थी। ई-मेल मिलते ही संस्थान के अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। संस्थान के प्रमुख ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर के एसएसपी पीयूष पांडेय से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी के थाना प्रभारी को पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। कुछ ही देर में पुलिस बल संस्थान पहुंच गया और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

एहतियात के तौर पर खाली कराया गया परिसर

धमकी को गंभीरता से लेते हुए एहतियातन XLRI परिसर को खाली करा दिया गया। कक्षाओं, छात्रावासों और प्रशासनिक भवनों से छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता की मदद से पूरे परिसर की गहन जांच कर रही है। परिसर के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, राणा ओझा और असलम के बीच मुकाबले की चर्चा

ई-मेल की जांच में जुटी साइबर सेल

मामले की जांच के लिए साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमकी भरा ई-मेल किस जगह और किस आईपी एड्रेस से भेजा गया। तकनीकी जांच के जरिए ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताई है। उनका कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और जांच पूरी होने तक संस्थान परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

Share this news

संबंधित खबरें