पाकुड़ में इस बार ऐतिहासिक होगा होलिका दहन, रथबड़ी मैदान में विशेष आयोजन

Rupa Kumari | March 2, 2026 | 03:33 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : इस बार पाकुड़ जिले में होली से पहले रथबड़ी मैदान में होलिका दहन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सत्य सनातन संस्था की ओर से आयोजित किया जा रहा है और इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

मैदान की साफ-सफाई और सजावट

संस्था के सदस्य कई दिनों से मैदान में जुटे हैं। सफाई, सजावट और आयोजन स्थल की व्यवस्था पूरी तरह से तैयार की जा रही है। होलिका दहन के लिए लकड़ियों का ढेर तैयार है और पूजा सामग्री भी व्यवस्थित कर दी गई है। आयोजक इस बार कार्यक्रम को खास और व्यवस्थित बनाने पर जोर दे रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें: 3.20 करोड़ से ज्यादा फंड पड़ा बेकार, RIMS में वित्तीय प्रबंधन पर उठे सवाल

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दहन

होलीक दहन वैदिक मंत्रों और विधि-विधान के अनुसार किया जाएगा। पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन होगा। आयोजकों का कहना है कि यह केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का अवसर भी है।

सुरक्षा और व्यवस्था

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। प्रशासन से सभी जरूरी अनुमति ली जा चुकी है। शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी तरह की अफरा-तफरी से बचने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

सत्य सनातन संस्था ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाएं। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Share this news

संबंधित खबरें