स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला जिंदा बम, निष्क्रिय करने पहुंची सेना, ड्रोन से निगरानी

Rupa Kumari | March 23, 2026 | 03:56 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड की राजधानी रांची के पानीपड़ा इलाके में  स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले संदिग्ध और विशाल बम को लेकर बड़ा एक्शन शुरू हो गया है। करीब सात दिनों से पड़े इस बम को निष्क्रिय करने के लिए भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंच गई है। बम की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे इलाके की ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। इससे स्थिति का सटीक आकलन किया जा रहा है और किसी भी खतरे से निपटने की तैयारी की जा रही है।

इलाके को किया गया सील

सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। मौके पर एसडीपीओ अजीत कुजूर, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा और अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा समेत भारी पुलिस बल तैनात है। आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: बैठक छोड़ रिश्वत लेने निकला बड़ा बाबू, 5 लाख लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

सेना ने बताया, जिंदा बम

रांची से पहुंचे सेना अधिकारी आयुष कुमार ने पुष्टि की है कि यह एक जिंदा बम है। उन्होंने बताया कि पहले इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी, फिर आसपास के इलाके को खाली कर नियंत्रित विस्फोट के जरिए इसे निष्क्रिय किया जाएगा।

एक और संदिग्ध वस्तु मिलने से बढ़ी चिंता

इसी बीच गांव में एक और संदिग्ध वस्तु मिलने से चिंता बढ़ गई है। एक घर के सामने मिट्टी में दबा सिलेंडरनुमा सामान मिला, जिसे सुरक्षित स्थान पर रखकर उसकी भी जांच की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि प्रशासन और सेना पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही है और हर कदम बेहद सावधानी से उठाया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें