गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर झारखंड विधानसभा में सत्ता पक्ष का प्रदर्शन

Meenu | March 13, 2026 | 11:14 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान कई पोस्टरों के जरिए केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाए गए।

यह भी पढ़ें :हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला LLB छात्रा का शव, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

पोस्टरों के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना

प्रदर्शन के दौरान विधायकों के हाथों में जो पोस्टर थे, उनमें लिखा था संसद से नरेंद्र गायब, देश से सिलेंडर गायब। कुछ पोस्टरों में एक तस्वीर भी लगाई गई थी, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप खड़े दिखाई दे रहे हैं और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सामने झुककर प्रणाम करते नजर आ रहे हैं।

महंगाई से आम जनता परेशान: विधायक

सत्ता पक्ष के विधायकों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ रही है। इसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है। विधायकों का कहना है कि कई जगहों पर लोगों को गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, इसके बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और गैस की किल्लत से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें