Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग: अदाणी फाउंडेशन ने बड़कागांव के गोंदुलपारा खनन परियोजना क्षेत्र में टीबी मरीजों के लिए विशेष पोषण वितरण शिविर आयोजित किया। इस कार्यक्रम में लगभग 80 मरीजों को मुफ्त पोषण किट प्रदान की गई, ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सके और बीमारी के दौरान उचित खानपान सुनिश्चित किया जा सके।
डॉक्टर ने दी स्वास्थ्य जानकारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल ऑफिसर डॉ. मिथु हल्दर ने टीबी मरीजों को संतुलित आहार, नियमित दवा सेवन और इलाज के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: PLFI को झटका: एक लाख के इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने खूंटी में किया सरेंडर
सीएसआर टीम ने संभाली व्यवस्था
अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर टीम ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। मरीजों को पोषण किट वितरण के साथ-साथ यह भी समझाया गया कि किट उनके इलाज और स्वास्थ्य सुधार में कैसे मददगार साबित होगी।
पांचवें चरण का समापन
यह शिविर टीबी पोषण सहायता कार्यक्रम के पांचवें चरण का अंतिम सत्र था। सफल आयोजन के साथ इस चरण का समापन भी हो गया।
समुदाय के विकास में निरंतर प्रयास
अदाणी फाउंडेशन स्वास्थ्य के अलावा शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में भी काम कर रही है। इन पहलों के जरिए स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।