IG के निर्देश पर साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, 57 गिरफ्तार

Meenu | February 20, 2026 | 03:33 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :सुनील भास्कर के निर्देश पर बोकारो जोन में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। झारखंड पुलिस ने अलग-अलग जिलों में Pratibimb App पर चिन्हित संदिग्ध मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया। जांच में संदिग्ध पाए गए नंबरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

15 मामले दर्ज, 57 साइबर अपराधी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर 2025 से 16 फरवरी 2026 के बीच चिन्हित मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान कुल 15 साइबर कांड दर्ज किए गए। इस कार्रवाई में 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी कॉल, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी ठगी और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़ी धोखाधड़ी में शामिल थे।

यह भी पढ़ें :रांची में ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ ने पकड़ी शराब तस्करी

बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में उपकरण और दस्तावेज जब्त किए, जिनमें शामिल हैं 132 मोबाइल फोन, 168 सिम कार्ड, 31 एटीएम कार्ड, 7 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 23 रजिस्टर व कॉपियां, व्हाट्सएप चैट डेटा और ₹4.67 लाख नकद जब्त किए । पुलिस ने गिरोह से 3 चारपहिया और 7 दोपहिया वाहन भी जब्त किए। जांच में पाया गया कि कुछ आरोपी फर्जी या दूसरों के दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक खाते और सिम चला रहे थे। बरामद दस्तावेजों में आधार, पैन, श्रम कार्ड, वोटर कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं।

तकनीक से मिली बड़ी मदद

आईजी ने बताया कि Pratibimb App के जरिए संदिग्ध मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग में काफी सहायता मिल रही है। इसी तकनीकी सहयोग से कम समय में बड़ी संख्या में साइबर अपराधियों को पकड़ना संभव हुआ। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें और किसी भी ठगी की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें।

Share this news

संबंधित खबरें