झारखंड निकाय चुनाव: गुमला में झड़प, बोकारो में बोगस वोटिंग के तीन मामले

Rupa Kumari | February 23, 2026 | 03:44 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में आज सुबह 7 बजे से जारी निकाय चुनाव के दौरान कई जिलों से हिंसक घटनाओं और मतदान संबंधी गड़बड़ियों की खबरें सामने आई हैं। गुमला जिले के वार्ड नंबर-4, अंबेडकर नगर मतदान केंद्र में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गई। बूथ पर अफरा-तफरी मचने के बाद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया और डीसी व एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

बोकारो में बोगस वोटिंग

वहीं, बोकारो के चास, भोजपुर कॉलोनी में फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया। पुलिस ने तीन महिलाओं को संदिग्ध फर्जी मतदान के आरोप में हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ निकाय चुनाव : मांडू में सबसे अधिक मतदान, एसपी खुद ले रहे बूथों का जायजा

प्रशासन की प्रतिक्रिया

प्रशासन ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी गड़बड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें