पीएम से मिले Microsoft CEO सत्य नडेला, भारत में करेंगे 1.57 लाख करोड़ का निवेश

Meenu | December 10, 2025 | 10:31 AM IST

Samachar Post डेस्क, रांची :Microsoft के CEO सत्य नडेला ने भारत में 17.5 अरब डॉलर (लगभग 1.57 लाख करोड़ रुपये) के बड़े निवेश का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद नडेला ने कहा कि यह निवेश अब तक का एशिया में उनका सबसे बड़ा निवेश होगा।

यह भी पढ़ें :बैंक ऑफ इंडिया ने CSR का 63% फंड ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर खर्च किया

भारत में AI First भविष्य पर फोकस

सत्य नडेला के अनुसार, यह निवेश भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लाउड क्षमता, स्किल डेवलपमेंट, और सॉवरेन AI के निर्माण को मजबूत करने की दिशा में लगाया जाएगा। मुलाकात के बाद नडेला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा भारत के AI अवसर पर प्रेरक चर्चा के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद।

पहले भी किया था निवेश का ऐलान

याद दिला दें कि जनवरी 2025 में अपनी भारत यात्रा के दौरान नडेला ने घोषणा की थी कि माइक्रोसॉफ्ट अगले दो सालों में 3 अरब डॉलर का निवेश भारत में AI, क्लाउड इंफ्रा और स्किलिंग पर करेगा।

Share this news

संबंधित खबरें