आज विधानसभा में बजट और कानून-व्यवस्था पर होगी तीखी बहस

Rupa Kumari | December 9, 2025 | 11:59 AM IST
  • प्रश्नकाल से शुरू होगी कार्यवाही

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन मंगलवार को कई अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए निर्धारित है। पहले पाली में प्रश्नकाल होगा, जिसमें विधायक विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल पूछेंगे।

यह भी पढ़ें: टाटा जू में ब्लैकबक की मौत से हड़कंप, 6 दिन में 10 हिरण खत्म

द्वितीय अनुपूरक बजट पर लंबी बहस

भोजनावकाश के बाद सदन में द्वितीय अनुपूरक बजट पर तीन घंटे लंबी बहस होगी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में पहले तय दो घंटे की अवधि बढ़ाकर तीन घंटे कर दी गई थी, जिसे स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सदन की सहमति से मंजूरी दी।

कानून-व्यवस्था पर विशेष चर्चा

अतिरिक्त एक घंटे में राज्य की कानून-व्यवस्था पर विशेष चर्चा होगी। इस दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है।

शीतकालीन सत्र की रूपरेखा

झारखंड विधानसभा का यह सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा। 10 और 11 दिसंबर को सरकारी कार्य और राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे, जबकि अंतिम दिन गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयक और उनके प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

Share this news

संबंधित खबरें