IPL 2026 मिनी ऑक्शन: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

Rupa Kumari | December 16, 2025 | 03:54 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : IPL 2026 के मिनी ऑक्शन का आयोजन आज अबू धाबी में हुआ। इस नीलामी में खिलाड़ियों पर जबरदस्त बोली लगी, और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इस खरीद के साथ ही कैमरन ग्रीन बन गए हैं IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, उन्होंने मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्हें KKR ने 2024 में 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

भारतीय खिलाड़ियों की खरीदारी

नीलामी में भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 7 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

यह भी पढ़ें: गोवा अग्निकांड: थाइलैंड से भारत लाए गए लूथरा ब्रदर्स, गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

IPL 2026 का सीजन

IPL का 19वां सीजन 31 मार्च 2026 से शुरू होगा। इससे पहले यह मिनी ऑक्शन सभी टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इस बार कुल 369 खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल थे, जिनमें से केवल 77 खिलाड़ियों को IPL 2026 के लिए किसी टीम में जगह मिली।

टीमों के पास पर्स का विवरण

मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे बड़ा पर्स था। IPL 2026 में टीमों के पास बोली लगाने के लिए उपलब्ध रकम इस प्रकार है:

  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – 64.3 करोड़ रुपये
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – 43.4 करोड़ रुपये
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – 25.5 करोड़ रुपये
  • लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) – 22.95 करोड़ रुपये
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC) – 21.8 करोड़ रुपये
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – 16.4 करोड़ रुपये
  • राजस्थान रॉयल्स (RR) – 16.05 करोड़ रुपये
  • गुजरात टाइटंस (GT) – 12.9 करोड़ रुपये
  • पंजाब किंग्स (PBKS) – 11.5 करोड़ रुपये
  • मुंबई इंडियंस (MI) – 2.75 करोड़ रुपये

आगे देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम किन खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाएगी और IPL 2026 में टीमों की स्थिति कैसी होगी।

Share this news

संबंधित खबरें