रांची में पार्किंग और ऑटो स्टैंड की नई व्यवस्था जारी, निगम ने पूरी सूची सार्वजनिक की

Rupa Kumari | November 21, 2025 | 05:24 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची नगर निगम ने शहर में वाहन पार्किंग और ऑटो स्टैंड की अपडेटेड सूची जारी कर दी है। निगम ने निर्देश दिया है कि सभी संवेदक (कॉन्ट्रैक्टर) अपने-अपने पड़ाव स्थलों पर दर सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर नई पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है।

शहर के इन प्रमुख स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था

  • मेन रोड
  • कांके रोड
  • अरगोड़ा
  • अल्बर्ट एक्का चौक
  • अंजुमन प्लाजा
  • न्यूक्लियस मॉल
  • जयपाल सिंह स्टेडियम
  • रांची क्लब के बाहरनागाबाबा खटाल
  • स्मार्ट बाजारऔर अन्य प्रमुख इलाके

यह भी पढ़ें: 3 साल बाद भी उपेक्षित: हेहल–दारिदाग स्टेशन में नहीं ठहरती कोई ट्रेन

घोषित वाहन पड़ाव (Parking Points)

  • हनुमान मंदिर टैक्सी स्टैंड
  • वेद टेक्सटाइल से निशान ऑटोमोबाइल तक
  • सैन्को के बगल से एसी मार्केट गेट तक
  • विशाल मेगामार्ट से हनुमान मंदिर तक
  • अल्बर्ट एक्का चौक से सर्जना चौक तक
  • अंजुमन प्लाजा के सामने त्रिकोणीय स्थल
  • कचहरी चौक
  • रिलायंस मार्ट, कांके रोड
  • अमिटी यूनिवर्सिटी से मान्यवर शोरूम तक
  • नाइस फर्निचर से भारत शू तकनागाबाबा खटाल बाजाररंगरेज गली
  • सिटाडेल से होराइजन होंडा तक
  • न्यूक्लियस मॉल के सामने
  • जयपाल सिंह स्टेडियम के सामने
  • रांची पहाड़ी
  • स्मार्ट बाजार (मेन रोड व कांके रोड)
  • चर्च कॉम्पलेक्स
  • पैंटालून्स मॉल
  • सिद्ध कान्हू पार्क के सामने
  • बालकृष्ण सहाय रोड
  • मेपल प्लाज़ा

ऑटो स्टैंड इन जगहों पर तय

  • अरगोड़ा चौक के सामने
  • रातू रोड न्यू मार्केट
  • सेंट जेवियर कॉलेज के सामने

पार्किंग शुल्क

  • स्कूटर/मोटरसाइकिल: ₹10 प्रति 3 घंटे
  • कार/जीप: ₹30 प्रति 3 घंटे
  • ऑटो (पेट्रोल/डीजल): ₹30
  • शनिवार, रविवार और राजपत्रित छुट्टियाँ: शुल्क 50% कम
  • 10 मिनट तक पार्किंग: निःशुल्क

निगम की सख्त चेतावनी

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि, दर सूची साफ और दिखाई देने वाली जगह पर लगाना अनिवार्य है अतिरिक्त शुल्क वसूलने पर कार्रवाई होगी, आम नागरिक तय दर से अधिक राशि न दें निगम का उद्देश्य शहर में यातायात को सुचारू और पार्किंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है।

Share this news

संबंधित खबरें