राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद परिसर में भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि

Samachar Post डेस्क, रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, और भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी व बांसुरी स्वराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के अमर योगदान, उनके साहस और देश के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय के अधिकारों, सामाजिक न्याय और स्वतंत्रता की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: एनडीए की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास और सुशासन की जीत :धनंजय कुमार पुटूस

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए देश और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास करें।

संबंधित खबरें