जमशेदपुर: बंदूक की नोक पर ठेकेदार से 10 लाख रुपये की लूट

Rupa Kumari | November 10, 2025 | 04:39 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : जमशेदपुर में सोमवार दोपहर टाटा कमिंस और टाटा मोटर्स के ठेकेदार एपी सिंह के ऑफिस में तीन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 10 लाख रुपये लूट लिए। यह घटना बिरसानगर थाना क्षेत्र में, कैनरा बैंक के पास स्थित ऑफिस में दोपहर 2 बजे हुई।

घटना का विवरण

रकम लेबर पेमेंट के लिए ऑफिस में रखी गई थी। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और ऑफिस में मौजूद दो स्टाफ को बंदूक की नोक पर धमकाकर कैश बैग छीन लिया। लूट के बाद अपराधी फरार हो गए और भागते समय हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार दे रही JEE–NEET की मुफ्त आवासीय कोचिंग, 19 नवंबर तक करें आवेदन

पुलिस जांच

बिरसानगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें