Samachar Post डेस्क, रांची :राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार गंभीर बनी हुई है। शनिवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में हल्की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन कई इलाकों में जहरीली धुंध के कारण AQI 400 के पार चला गया। यह स्थिति लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर रही है।
यह भी पढ़ें :पूर्व मध्य रेल की नई पहल का दिखने लगा असर, अक्टूबर में शुरू हुई कई सुविधाएँ यात्रियों के लिए बनी राहत
एयर क्वालिटी की स्थिति
एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार शनिवार सुबह एवरेज AQI 359 रिकॉर्ड किया गया। कुछ क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुँच गई, जिससे सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
दिल्ली के प्रमुख इलाकों में AQI आनंद विहार 420, अशोक विहार 403, बवाना 414, द्वारका 389, जहांगीरपुरी 417, वजीरपुर 427है। एनसीआर के अन्य हिस्सों में भी हवा खराब बनी रही गाजियाबाद 450, संजय नगर 417, इंदिरापुर 394, नोएडा सेक्टर 125 – 429, सेक्टर 1 394, सेक्टर 62 340, गुरुग्राम 316, सेक्टर 51 317, फरीदाबाद सेक्टर 30 224 है।

स्वास्थ्य पर प्रभाव
विशेषज्ञों के अनुसार लगातार स्मॉग और उच्च AQI से सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और बिना आवश्यकता बाहर न निकलें।
मौसम और भविष्य का पूर्वानुमान
CPCB के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना नहीं है। सोमवार तक अधिकांश क्षेत्रों में हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रह सकती है।

Reporter | Samachar Post
