बिहार की महिलाओं को अब मिलेगा सस्ता लोन, पीएम मोदी ने ट्रांसफर किए 105 करोड़ रुपये

Rupa Kumari | September 2, 2025 | 02:55 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार की ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए एक बड़ी पहल की शुरुआत की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए “बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड” का उद्घाटन किया और इसके लिए 105 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।

पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बिहार की माताओं, बहनों और बेटियों को अवसरों की कमी न हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें : लालू बिना चालू ई बिहार ना होई… गाने पर थिरके तेजस्वी यादव, वीडियो वायरल

जीविका निधि का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सस्ती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराना है।
इस संस्था में जीविका से जुड़े सभी क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन शामिल होंगे।इसे चलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर योगदान देंगी।

कार्यक्रम में शामिल नेता

इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा, पीएम मोदी ने आज जीविका निधि की शुरुआत की है। इससे जीविका दीदियों को ऋण लेने में आसानी होगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 1,000 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

Share this news

संबंधित खबरें