सरायकेला में मिला सब इंस्पेक्टर का शव, रांची से मालखाना का चार्ज देने आए थे

Rupa Kumari | August 16, 2025 | 01:38 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र से सटे जागृति मैदान में शनिवार की सुबह सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रांची से चार्ज देने आए थे अरुण सिंह

जानकारी के मुताबिक, अरुण कुमार सिंह रांची से सरायकेला मालखाना का चार्ज देने आए थे। बताया जाता है कि वे पहले आरआईटी थाने में भी तैनात रह चुके थे। अगले साल ही वे रिटायर होने वाले थे।

स्थानीय लोगों ने दी सूचना

शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मैदान के उत्तरी हिस्से में स्थित एक मुर्गा दुकान के पीछे शव देखा। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि सब इंस्पेक्टर की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे को सकते में डाल दिया है।

Share this news

संबंधित खबरें