झारखंड में मॉनसून सक्रिय, रांची समेत 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Rupa Kumari | August 27, 2025 | 03:39 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची सहित 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

किन जिलों में अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और रामगढ़ में अलर्ट घोषित किया गया है।

राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें : हजारीबाग में बने रिम्स-2, सांसद मनीष जायसवाल ने सीएम को लिखा पत्र

तापमान में उतार-चढ़ाव

  • बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 23°C रिकॉर्ड किया गया।
  • अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
  • इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाला नया लो-प्रेशर सिस्टम झारखंड में भारी बारिश ला सकता है। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें।

Share this news

संबंधित खबरें