ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को किया गिरफ्तार

Rupa Kumari | August 20, 2025 | 03:52 PM IST
  • गिरफ्तारी की जानकारी

Samachar Post डेस्क, रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पिपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के सुप्रीमो दिनेश गोप को गिरफ्तार किया। बुधवार को जेल में रहते हुए ED की टीम ने उन्हें हिरासत में लिया।

कोर्ट पेशी और न्यायिक हिरासत

दिनेश गोप को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ED की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

PLFI का इतिहास और दिनेश गोप की भूमिका

करीब एक दशक पहले तक रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और चाईबासा जिलों में PLFI का वर्चस्व रहा। संगठन लेवी वसूलने, हत्या और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। दिनेश गोप जेल में रहते हुए भी संगठन के कामकाज को नियंत्रित करता रहा।

पुलिस गिरफ्तारी का विवरण

पुलिस ने दिनेश गोप को मई 2023 में गिरफ्तार किया था। शुरुआत में उन्हें रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रखा गया। सुरक्षा कारणों और जेल में संगठन को चलाने के आरोपों के चलते उन्हें बाद में अन्य जेलों में स्थानांतरित किया गया।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में तीन दोस्तों ने मिलकर युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

ED की कार्रवाई और आरोप

ED ने आरोप लगाया है कि दिनेश गोप ने लेवी के जरिए वसूली गई राशि को मनी लॉन्ड्रिंग कर अवैध संपत्ति अर्जित की। इस मामले में ED की कार्रवाई जारी है।

Share this news

संबंधित खबरें