13 को रांची में जुटेंगे देश भर से त्वचा रोग विशेषज्ञ, मिड-डर्माकॉन में नए चिकित्सा पद्धति से कराएंगे अवगत

Samachar Post | September 12, 2024 | 02:47 PM IST


Samachar Post, रांची : रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर चाणक्य में शुक्रवार (13 से 15 सितंबर) से स्कीन स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तीन दिवसीय मिड-डर्माकॉन सम्मेलन का आयोजन होना है। इस सम्मेलन में देश-विदेश से 600 से ज्यादा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे। शुक्रवार की शाम स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इसका उद्घाटन करेंगे। ऑर्गनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. प्रभात कुमार ने बताया कि इस काॅन्फ्रेंस में चिकित्सा एवं त्वचा देखभाल क्षेत्र में आ रहे अत्याधुनिक एडवांसमेंट को लेकर त्वचा रोग विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। स्कीन संबंधित विकार, उपचार, अनुसंधान के नवीनतम उपाय और नई सर्जिकल तकनीक पर चर्चा होगी। इसके अलावा इस सम्मेलन में देश भर के प्रख्यात त्वचा रोग विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे और नई विधियों पर विमर्श करेंगे जिससे युवा चिकित्सकों को काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। 

डॉ. प्रभात ने बताया कि इस सेमिनार में मुख्य रुप त्वचा रोग की नवीनतम चिकित्सा पद्धतियां और रिसर्च पर चर्चा होगी। स्कीन कैंसर की पहचान व उपचार में क्या एडवांसमेंट आएं है इसपर चर्चा होगी। कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी के नए दृष्टिकोण, इंटरएक्टिव कार्यशैली व लाइव डेमोंस्ट्रेशन और पैनल डिस्कशन भी होंगे।

Share this news

संबंधित खबरें