रिनपास में इलाजरत कैदी के कमरे से दो स्मार्टफोन, कैंची, शराब की बोतल बरामद, एसडीओ ने किया जब्त

Samachar Post | September 29, 2024 | 03:13 PM IST


Samachar Post, रांची : रिनपास के बंदी वार्ड में इलाजरत कैदी प्रकाश मिश्रा के कमरे का रविवार को एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रकाश मिश्रा के कमरे से दो स्मार्टफोन, दो चार्जर, एक छोटी कैंची, शराब की बोतल, फोन बुक, आधार संबंधी कागजात बरामद किए गए। एसडीओ ने सभी सामान जब्त करते हुए अग्रेतर कार्रवाई शुरू की। यह छापेमारी उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर किया गया था। पूर्वी सिंहभूम एसएसपी ने रांची डीसी को पत्र लिखकर केंद्रीय कारा होटवार में सजायाफ्ता और रिनपास में इलाजरत कैदी प्रकाश मिश्रा के कमरे में तलाशी लेने का आग्रह किया था। उन्हें जानकारी मिली थी कि रिनपास में मोबाइल का इस्तेमाल उक्त कैदी द्वारा लंबे समय से किया जा रहा है। जिसके बाद छापेमारी की गई और जानकारी की पुष्टि भी हुई। 

बताते चले कि कैदी के खिलाफ टेल्को और बिरसानगर थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज है। प्रकाश मिश्रा पर संगठित गिरोह तैयार कर जमशेदपुर एवं अगल-बगल के क्षेत्र में आए दिन संदिग्ध मोबाइल नंबर से कई व्यापारियों को व्हाट्सएप एवं इंटरनेट कॉल कर रंगदारी मांगने एवं रंगदारी नहीं देने पर पर जानलेवा हमला करवाने, जान से मारने की धमकी देने आदि का आरोप है। उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा इलाजरत कैदी के कमरे की तलाशी की सुस्पष्ट जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची को दिया गया है।

Share this news

संबंधित खबरें