कल से शुरू होगी 14वीं हॉकी जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप, 25 राज्यों की टीम लेगी हिस्सा

Samachar Post | September 29, 2024 | 02:55 PM IST
चैंपियनशप को लेकर स्टेडियम में तैयारी पूरी।
Samachar Post, रांची : हॉकी इंडिया, हॉकी झारखंड व खेल विभाग झारखंड सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप-24 का आयोजन रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है। साेमवार से शुरू होने वाले इस चैंपियनशिप का समापन 10 अक्टूबर को होगा। इस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन सोमवार दोपहर 3 बजे होगा। बतौर मुख्य अतिथि खेल निदेशक, संयुक्त सचिव सह संयुक्त निदेशक खेल विभाग, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन समेत झारखंड के साथ दूसरे राज्यों से आए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में देश भर के 25 राज्यों की टीमों से 50 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, टीम मैनेजर, प्रशिक्षक एवं तकनीकी पदाधिकारी सहित कुल 650 प्रतिभागी शामिल होंगे। सभी 11 दिनों तक लीग-सह-नॉकआउट आधारित मैच में अपना जौहर कौशल दिखाएंगे। 
Share this news

संबंधित खबरें