रामनवमी : सीएम चंपाई सोरेन ने तलवार हाथ में लेकर लगाए जय श्रीराम के नारे, बोलें- मानव जीवन में श्रीराम के आदर्श को हमें अपनाने की जरूरत

Samachar Post | April 17, 2024 | 03:51 PM IST

निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व अन्य।


    • रांची तपोवन मंदिर: झांकी ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया, तो रास्ते भर लाठी-डंडे और तलवार से रामभक्त कला को प्रदर्शित करते रहें
    Samachar Post, रांची : एक तरफ शहर के विभिन्न इलाकों से शोभायात्रा निकल रही थी तो दूसरी ओर श्रद्धालुओं का हुजूम इसका दीदार करने सड़क पर उमड़ पड़ा था। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और जवान हर कोई इस खास पल का हिस्सा बनने को आतुर नजर आ रहा था। कहीं नयनाभिराम झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी तो कहीं लाठी-डंडे और तलवार से रामभक्त कला को प्रदर्शित कर रहे थे। वहीं रामभक्तों और श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए थे। यहां चना, शर्बत, फल आदि बांटे गए। 
    श्री महावीर मंडल, डोरंडा ने भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाल कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। घाघरा से शोभायात्रा निकाली गई, जो कुसई कॉलोनी, कुम्हार टोली, छप्पन सेट, तुलसी चौक, बाजार महल्ला, झंडा चौक होते हुए तपोवन मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने जुलूस का स्वागत किया।


    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने तलवार हाथ में लेकर लगाए श्रीराम के नारे
    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी तपोवन मंदिर पहुंचकर श्रीराम का अशीर्वाद ग्रहण किया। चंपाई सोरेन ने आयोजन समितियों के साथ मंच साझा करते हुए तलवार हाथ में लेकर प्रभु श्रीराम के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने झारखंड समेत समस्त देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज मानव जीवन में श्रीराम के आदर्श को हमें अपनाने की जरूरत है। हनुमान जिस तरह सत्यवान हैं, हम उनके आर्दशों को भी दिल से अपनाएंगे। इन्हीं के आदर्शों को लेकर समाज के बीच में जाने की जरूरत है।



    लाइन टैंक से तपोवन पहुंचा सबसे बड़ा झंडा…
    लाइन टैंक रोड़ स्थित मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर से सबसे लंबा झंडा तपोवन मंदिर पहुंचा। यह झंडा करीब 771 मीटर लंबा था। शाम करीब 4 बजे से ही मंदिर में अखाड़ों से भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। नीले-पीले-लाल रंग के झंडों से मंदिर के बाहर की शोभा बढ़ रही थी। लाखों की संख्या में लोग श्रीराम के दर्शन के लिए तपोवन पहुंचे थे। इस दौरान सांसद संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह ने भी प्रभु के आशीर्वाद लिये।

    रामनवमी के पावन अवसर पर श्री रामजनकी तपोवन मंदिर (रांची) में पूजा- अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किया।

    आप सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं। pic.twitter.com/3zqQKeS0kg

    — Champai Soren (@ChampaiSoren) April 17, 2024

    खबरों के साथ हर पल अपडेट रहने के लिए Samachar Post का मोबाइल ऐप अपने फोन में इंस्टॉल करें। ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। Click Here 
    Share this news

    संबंधित खबरें