रांची: बांग्लादेश की लड़कियों से करवाया जा रहा था देह व्यापार, छह युवकों के साथ एक दर्जन से ज्यादा सेक्स वर्कर हिरासत में

Samachar Post | April 1, 2024 | 05:16 PM IST

Samachar Post, रांची : राजधानी रांची में जोरो से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सोमवार को एसएसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम ने शहर के विभिन्न होटलों में छापेमारी कर करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा युवक व युवतियों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रैकेट सदर थाना और बरियातू थाना इलाके में चल रहा था। रांची में बंगाल और बांग्लादेश की लड़कियों से देह व्यापार करवाया जा रहा था। सदर थाना क्षेत्र से 10 और बरियातू थाना क्षेत्र से दो सेक्स वर्करों को पकड़ा गया है। इसके अलावा इस मामले में संलिप्त छह युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इधर, देर रात तक छापेमारी जारी रही। मेन रोड़ के एक होटल से भी दो सेक्स वर्कर समेत युवकों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार होटल के कमरों में कुछ युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ें गए हैं।
सीनियर एसपी बोलें- टीम बनाकर की जा रही छापेमारी
रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया राजधानी के कुछ होटल हैं जो OYO Rooms के रूप में रूम बुक किए जाते हैं। वहां संभवत: बांग्लादेश या बंगाल से लड़कियां आती हैं। और उनका अनैतिक देह व्यापार चलता है। जिसपर तीन टीम बनाकर रेड की जा रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दलालों के माध्यम से होटल में लड़कियों को भेजा जाता था। छापेमारी के दौरान कई अश्लील सामग्री भी पुलिस ने बरामद किया है।

Share this news

संबंधित खबरें