रांची : जिला निर्वाची पदाधिकारी ने की बैठक, वोटर अवेयरनेस और पोलिंग पार्टी की सुविधा को लेकर दिए निर्देश

Samachar Post | March 24, 2024
चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करते डीसी राहुल कुमार सिन्हा।

Samachar Post, रांची : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा लगातार समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को समाहरणालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा भी उपस्थित थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) ने सभी बीडीओ-सीओ से चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीईओ ने कहा कि पोलिंग पार्टी डिस्पैच वाले दिन डिस्पैच सेंटर, मोरहाबादी से अपने बूथों की ओर प्रस्थान करेंगे। जो अपने कन्सर्न फोर्स के साथ अपने बूथों पर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम के बाद पोलिंग डे पर मतदान कराएंगे। 

बैठक में शामिल पदाधिकारी।

प्रत्येक बूथों पर पोलिंग पार्टियों के ठहरने के लिए कमरे, शौचालय, पानी, बिजली, जेनरेटर, टेंट गद्दा तोशक, तकिया आदि की सुविधा होनी चाहिए। उन्होंने जिला के सभी बीडीओ-सीओ को निर्देश दिया कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों पर मूलभूत सुविधाओं को पूरा करते हुए स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। साथ ही मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिया गया।

Share this news

संबंधित खबरें