हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड : झारखंड की नेशनल हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे प्लेयर ऑफ द ईयर, मिला 25 लाख का चेक

Samachar Post | March 31, 2024 | 12:42 PM IST
सम्मानित होती सलीमा टेटे।


Samachar Post, रांची : हॉकी इंडिया के छठे वार्षिक पुरुस्कार समारोह में झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान सलीमा टेटे को हॉकी इंडिया के ओर से 25 लाख का चेक भी दिया गया। सलीमा टेटे मूल रूप से सिमडेगा जिला की रहने वाली है। इसके अलावा झारखंड की दीपिका सोरेंग को महिला वर्ग में अपकमिंग प्लेयर ऑफ दि ईयर ( अंडर-21 ) के लिए असुंता लकड़ा अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसके तहत हॉकी इंडिया के और से दीपिका सोरेंग को 10 लाख रुपए का चेक दिया गया। 

बताते चले कि कि हॉकी इंडिया की ओर से कुल 7.56 करोड़ की राशि दी गई। आठ श्रेणियों कुल 32 खिलाड़ियों को वार्षिक पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। वहीं, पुरुषों में फारवर्ड अभिषेक हॉकी इंडिया धनराज पिल्ले पुरस्कार फॉरवर्ड ऑफ द ईयर 2023 (पुरुष) और हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 (पुरुष) से सम्मानित किया गया।


हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार 2023 के लिए सम्मानित खिलाड़ी
1. पीआर श्रीजेश : वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार – 5,00,000 लाख।   
2. हरमनप्रीत सिंह : वर्ष के डिफेंडर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार – 5,00,000 लाख।
3. हार्दिक सिंह : वर्ष के मिडफील्डर के लिए हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार – 5,00,000 लाख।
4. अभिषेक : फॉरवर्ड ऑफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै पुरस्कार – 5,00,000 लाख।
5. दीपिका सोरेंग : अपकमिंग महिला प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार – 10,00,000 लाख।
6. अरजीत सिंह हुंदल : अपकमिंग पुरुष प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया जुगराज सिंह पुरस्कार – 10,00,000 लाख।
7. सलीमा टेटे : वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार –  25,00,000 लाख।
8. हार्दिक सिंह : वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार – 25,00,000 लाख।

The annual awards were held in New Delhi to honour Hockey stars and legends ~_Hardik Singh and Salima Tete win Balbir Singh Sr. Award for Player of The Year 2023
Read more : https://t.co/HFSHEbGbP3 pic.twitter.com/w24Af3WtKK

— Asian Hockey Federation (@asia_hockey) March 31, 2024

Share this news

संबंधित खबरें