शराब घोटाला मामले में बाबूलाल मरांडी की PIL पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी हस्तक्षेप याचिका

Meenu | August 25, 2026 | 12:31 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड के कथित शराब घोटाला मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की ओर से दायर जनहित याचिका (PIL) पर मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि वह इस याचिका के विरोध में हस्तक्षेप याचिका दाखिल करेगी। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 1 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है।

यह भी पढ़ें : JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते CID कार्यालय पहुंचे, जांच के बीच बढ़ी हलचल

स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग को लेकर दायर है PIL

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में सामने आए कथित शराब घोटाले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। इस याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में सुनवाई हुई। बाबूलाल मरांडी की ओर से वरीय अधिवक्ता राजीव सिन्हा और सूरज किशोर प्रसाद ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा।

1 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि वह याचिका के विरोध में हस्तक्षेप याचिका दाखिल करेगी। सरकार की ओर से हस्तक्षेप याचिका दाखिल किए जाने की जानकारी के बाद अदालत ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 1 अक्टूबर को सूचीबद्ध किया है। अब अगली सुनवाई में सरकार की ओर से दाखिल हस्तक्षेप याचिका और मामले से जुड़े अन्य पक्षों पर अदालत में सुनवाई होने की संभावना है।

Share this news

संबंधित खबरें