मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोकसभा चुनाव : 3 और 4 मई को तीन संसदीय सीटों पर जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

--Advertisment--

चाईबासा, पलामू और लोहरदगा में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेगे प्रधानमंत्री


Samachar Post, रांची : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण (राज्य का पहला) का मतदान 13 मई को होना है। इस दिन प्रदेश के चार संसदीय सीटों यथा सिंहभूम (चाईबासा), खूंटी, लोहरदगा और पलामू में वोट डाले जाएंगे। वोटिंग से पहले भाजपा के कई कद्दावर नेता इन संसदीय सीटों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी झारखंड के चाईबासा, पलामू और लोहरदगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा ने इसकी जानकारी दी है। पार्टी के मुताबिक प्रधानमंत्री 3 मई को कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा तीन बजे से होगी। 
4 मई को पलामू और लोहरदगा में जनसभा
अगले दिन यानी 4 मई नरेंद्र मोदी सुबह 9:30 बजे पलामू के चियांकी हवाई अड्डे में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन दोपहर 12:30 से लोहरदगा के सिसई में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि भाजपा ने पलामू और सिंहभूम सीट से क्रमश: मौजूदा सांसद बीडी राम और गीता कोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, लोहरदगा संसदीय सीट से पहली बार समीर उरांव चुनाव लड़ रहे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment